भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

नया जीवन जीने से पहले / शलभ श्रीराम सिंह

Kavita Kosh से
Himanshu (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 06:32, 13 अप्रैल 2011 का अवतरण (नया पृष्ठ: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शलभ श्रीराम सिंह |संग्रह=कल सुबह होने के पहले / श…)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

रिसते नासूरों से
गिरते मवाद को
धोने के पूर्व
गली उँगलियों वाली
अनगिन हथेलियाँ
सिर पर फिरती हैं !
यह
नया जीवन
जीने से पहले
मैं स्वयं के प्रति नतमस्तक हूँ !
(1962)