भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

जीवन गाते गाते बीते / गुलाब खंडेलवाल

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 19 सितम्बर 2007 का अवतरण (New page: {{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=गुलाब खंडेलवाल }} जीवन गाते-गाते बीते <br> और पहुच कर अन्त...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

जीवन गाते-गाते बीते
और पहुच कर अन्तिम सुर पर
सुमनान्जलि सा रीते

दिन भर सागरतट पर गाऊँ
बालू के घर बना मिटाऊँ
गाते ही गाते घर आऊँ
सोच न हारे जीते

नव नव धुन जागें जीवन में
नित नव राग उठे जीवन में
गीतों मे सज दूँ जो मन में
दुःख हो मीठे-तीते