भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वे पल / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:52, 24 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

वे पल
मे जल-से थमे
रमे जैसे
बिम्ब दर्पण में रमे
                  वे पल

पाँव के बल खड़े थे वे
नहीं छल के बल
बो गए सारे बदन में
झुरझुरी, हलचल

गीत थे शायद अजनमे
समय पर जनमे
वे पल