भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

लाँघ कर सिवाने / रमेश रंजक

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:36, 24 दिसम्बर 2011 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश रंजक |संग्रह=हरापन नहीं टूटेग...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक लतर सपने की
आतुर आधार के लिए
मन के संसार के लिए

जैसे रोगी सूने गाँव में पुकारे
साधे हो साँस
किसी नाम के सहारे
वैसे ही एक उमर पुतलियाँ उघारे
आकुल उपचार के लिए

छाया तक साथ नहीं बैठी सिरहाने
केवल कीं नंगी
अखेलियाँ हवा ने
एक लचर मृग-तृष्ण लाँघ कर सिवाने
प्यासी आकार के लिए