Last modified on 27 जनवरी 2012, at 19:02

रंजिशो में ज़िन्दगी मत काटिए / सिया सचदेव

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:02, 27 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> रंजिशो में ज़...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

रंजिशो में ज़िन्दगी मत काटिए
प्यार की दौलत ही सब में बाँटिये

आपके अपने सभी इंसान हैं
खाइयां रिश्तो की पहले पाटिये

ग़र ख़ुशी पानी है तो ग़म भी सहो
नश्तरों से फूल थोड़े छांटिए

डर गया तो फिर संभल न पायेगा
आप बच्चे को न ऐसे डांटइए

सारे मज़हब एक हो जाये सिया
इस दुआ के साथ चाहत बाँटिये