भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बादानोशी हर घड़ी अच्छी नहीं / सिया सचदेव

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:05, 27 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सिया सचदेव }} {{KKCatGhazal}} <poem> बादानोशी हर घ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

बादानोशी हर घड़ी अच्छी नहीं
देखो इतनी मैकशी अच्छी नहीं
 
जिस से लग जाए किसी के दिल पे ठेस
इतनी सच्ची बात भी अच्छी नहीं
 
क्या पता किस पल में क्या हो जायेगा
कैफ़ियत बीमार की अच्छी नहीं
 
चंद पल घर पे भी रहना चाहिए
इस क़दर आवारगी अच्छी नहीं
 
घर के बाहर फेक दो घर के चराग़
ग़म कदे में रौशनी अच्छी नहीं

आ न जाएँ वह अचानक ऐ सिया
एक दम इतनी ख़ुशी अच्छी नहीं