Last modified on 29 जनवरी 2012, at 20:05

श्रावण-मेघ / बसन्तजीत सिंह हरचंद

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 20:05, 29 जनवरी 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बसन्तजीत सिंह हरचंद |संग्रह= }} <poem> ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बज उठे व्योम में घन - मृदंग ,
तांडव - रत विद्युत् - अंग - अंग.

विक्षिप्त बरसतीं उत्पातें ,
गरजतीं मत्त प्लावित रातें ;
घन - घन से सघन घनाघातें ,
करतीं सब का उत्साह भंग .

फुत्कार रही झंझा सरोष ,
करवटें ले रहा असंतोष ;
श्रावण जैसे आक्रोश - कोष ,
विचलित भय-कम्पित विश्व दंग .

उद्धत मेघों का संघर्षण ,
विक्षुब्ध घोष ,क्रोधित वर्षण;
आतंक - प्रसारण ही हर्षण ,
भू- नभ में छाया प्रलय - रंग ..

(गीति-बाँसुरी बजी अरी!, २००३)