भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

विनयावली / तुलसीदास / पद 251 से 260 तक / पृष्ठ 4

Kavita Kosh से
Dr. ashok shukla (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:02, 17 जून 2012 का अवतरण (पद 251 से 260 तक / तुलसीदास/ पृष्ठ 4 का नाम बदलकर विनयावली / तुलसीदास / पद 251 से 260 तक / पृष्ठ 4 कर दिया गया ...)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पद संख्या 257 तथा 258

  (257)

दीनबंधु ! दूरि किये दीनको न दूसरी सरन।
आपको भले हैं सब, आपने को कोऊ कहूँ, सबको भलो है राम! रावरो चरन।1।

पाहन, पसु, पतंग, कोल, भील, निसिचर , काँच ते कृपानिधान किये सुबरन।
दंडक-पुहुमि पाय परसि पुनीत भई, उकठे बिटप लागे फूलन-फरन।2।

पतित-पावन नाम बाम हू दाहिनो, देव! छुनी न दुसह-दुख-दूषन-दरन।
 सीलसिंधु ! तोसों ऊँची-नीचियौ कहत सोभा, तोसो तुही तुलसीको आरति-हरन।3।

(258)

जानि पहिचानि मैं बिसारे हौं कृपानिधान! एतो मान ढीठ हौं उलटि देत खोरि हौं।
करत जतन जासों जोरिबे को जोगीजन, तासों क्योंहू जुरी , सेा अभागो बैठो तोरि हौं।1।

मोसो दोस-कोसको भुवन-कोस दूसरो न, आपनी समुझि सूझि आयो टकटोरि हौं।
 गाड़ी के स्वानकी नाईं, माया मोह की बड़ाई , छिनहिं तजत, छिन भजत बहोरि हौं।2।

बड़ो साईं-द्रोही न बराबरी मेरीको कोऊ , नाथकी सपथ किये कहत करोरि हौं।
दूरि कीजै द्वारतें लबार लालची प्रपंची, सुधा-सो सलिल सूकरी ज्यों गहडोरिहौं।3।

रखिये नीके सुधारि, नीचको डारिये मारि, दुहूँ ओरकी बिचारि , अब न निहोरिहौं।
 तुलसी कही है साँची रेख बार बार खाँची, ढील किये नाम-महिमाकी नाव बोरिहौं।4।