भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

हिंद-महिमा / श्रीधर पाठक

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:24, 30 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=श्रीधर पाठक }} {{KKCatKavita‎}} <poem> जय, जयति–...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


जय, जयति–जयति प्राचीन हिंद

जय नगर, ग्राम अभिराम हिंद

जय, जयति-जयति सुख-धाम हिंद

जय, सरसिज-मधुकर निकट हिंद

जय जयति हिमालय-शिखर-हिंद

जय जयति विंध्य-कन्दरा हिंद

जय मलयज-मेरु-मंदरा हिंद

जय शैल-सुता सुरसरी हिंद

जय यमुना-गोदावरी हिंद

जय जयति सदा स्वाधीन हिंद
 
जय, जयति–जयति प्राचीन हिंद .