भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

वक़्त बहे गंदी नाली सा / अश्वनी शर्मा

Kavita Kosh से
आशिष पुरोहित (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:44, 31 अगस्त 2012 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अश्वनी शर्मा |संग्रह=वक़्त से कुछ...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज


वक्त बहे गंदी नाली सा
जीना है रस्मी ताली सा।

भीड़ बढ़ी शहरों में लेकिन
वक्त लगे खाली-खाली सा।

कितनी दुआ, मन्नतें कितनी
जीना लगे मगर गाली सा।

रात नशीली, छत का कोना
चांद लगे खाली थाली सा।

दिन का ख़ून कलम से निकला
उनको लगे मगर जाली सा।

मय, मयख़ाना साकी भी है
तौर मगर उल्टी प्याली सा।

खूब खंगाला, पाया, जीना
गेहूं की कच्ची बाली सा।