भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अंतरिक्ष में अभी सो रही है / जयशंकर प्रसाद

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:43, 2 सितम्बर 2012 का अवतरण ('{{KKRachna |रचनाकार=जयशंकर प्रसाद |संग्रह=लहर / जयशंकर प्र...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

अंतरिक्ष में अभी सो रही है उषा मधुबाला ,
अरे खुली भी अभी नहीं तो प्राची की मधुशाला .
       सोता तारक-किरन-पुलक रोमावली मलयज वात,
       लेते अंगराई नीड़ों में अलस विहंग मृदु गात ,
रजनि रानी की बिखरी है म्लान कुसुम की माला,
अरे भिखारी! तू चल पड़ता लेकर टुटा प्याला .
       गूंज उठी तेरी पुकार- 'कुछ मुझको भी दे देना-
       कन-कन बिखरा विभव दान कर अपना यश ले लेना.'
दुख-सुख के दोनों डग भरता वहन कर रहा गात,
जीवन का दिन पथ चलने में कर देगा तू रात ,
       तू बढ़ जाता अरे अकिंचन,छोड़ करुण स्वर अपना ,
       सोने वाले जग कर देंखें अपने सुख का सपना .