Last modified on 26 जून 2013, at 13:35

हम तक विचार / मनोज कुमार झा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:35, 26 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=मनोज कुमार झा }} {{KKCatKavita}} <poem> बस उबड़-ख...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

बस उबड़-खाबड़ एकपेरिया हम तक विचारों का
और घोर हुआ जा रहा खेत-भुक्खड़ किसानों की छाँट से
जगह-बे जगह सियार का मल
मख जाए तो फूल जाए पाँव
अगल-बगल अरहर की खूँटियाँ
सुना है अंग्रेज हाकिम खस पड़ा था इन पर
      और और हाकिम हो गया था

इधर के तो नहीं ही वे
विचार लपकते जिनकी तरफ वायु वेग से
       कभी हनुमान बनकर
       कभी इलक्ट्रॉन सनकर
पहुँच जाते सीधे बड़ी आँत से सटसट
मेरे मुँह तो देसी ओल का कबकब
एक फाँक सोचूँ तो चाटूँ नींबू एक फाँक।