भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कुल की कथा / रविकान्त

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:26, 28 जून 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रविकान्त }} {{KKCatKavita}} <poem> तुम सोनी हो तु...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

तुम सोनी हो
तुम्हारी माँ पहले बाम्हन थीं
बहन सोनी है
बाबा सुनार थे
दादी ठकुराने से थीं
पिता सोनी हैं

मेरे बारे में जानकर क्या करोगे!
माँ धोबिन थीं
बहन काइथ है
बाबा काइथ थे
दादी नीच जात की थीं
पिता काइथ हैं

और क्या बताऊँ अपने बारे में!

बुनता हूँ आदमी की पहचान
गुनता हूँ सुख-दुःख
काशी के निकट