भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

दिन किशमिशी-रेशमी, गोरा / शमशेर बहादुर सिंह

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 1 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह }} {{KKCatKavita}} <poem> दिन क...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

दिन
किशमिशी रेशमी गोरा
       मुसकराता
आब
मोतियों की छिपाए अपनी
       पाँखड़ियों तले
 

सुर्मयी गहराइयाँ
      भाव में स्थिर
जागते हों स्‍वप्‍न जैसे
माँगते हों कुछ...
      खिलौना जागता-सा
            मौन कोई
 

क्‍या वही तो तू नहीं है मन?

× ×
 

गोद यह
रेशमीगोरी, अस्थिर
अस्थिर
       हो उठती
      आज
किसके लिए?

× ×

          जा
    ओ बहार
          जा!
    मैं जा चुका कब का
          तू भी...
    ये सपने न दिखा!
 

जाविदानी है अगर्चे तू
जाविदानी है अगर्चे जिन्दगी
        फिर भी
रह म कर!