Last modified on 1 जुलाई 2013, at 14:30

रात्रि / शमशेर बहादुर सिंह

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:30, 1 जुलाई 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शमशेर बहादुर सिंह }} {{KKCatKavita}} <poem> 1. मैं...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1.
मैं मींच कर आँखें
कि जैसे क्षितिज
      तुमको खोजता हूँ।
 
2.
ओ हमारे साँस के सूर्य!
साँस की गंगा
            अनवरत बह रही है।
      तुम कहाँ डूबे हुए हो?