भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

किन मौसमों के यारों हम ख़्वाब देखते हैं / 'महताब' हैदर नक़वी

Kavita Kosh से
सशुल्क योगदानकर्ता २ (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 08:44, 14 अगस्त 2013 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार='महताब' हैदर नक़वी }} {{KKCatGhazal}} <poem> किन म...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

किन मौसमों के यारों हम ख़्वाब देखते हैं
जंगल पहाड़ दरिया तालाब देखते हैं

इस आसमाँ से आगे इक और आसमाँ पर
महताब से जुदा इक महताब देखते हैं

कल जिस जगह पड़ा था पानी का काल हम पर
आज उस जगह लहू का सैलाब देखते हैं

उस गुल पे आ रहीं है सौ तरह की बहारें
हम भी हज़ार रंगों के ख़्वाब देखते हैं

दरिया हिसाब ओ हद में अपनी रवाँ दवाँ है
कुछ लोग हैं के इस में गिर्दाब देखते हैं

ऐ बे-हुनर सँभल कर चल राह-ए-शाएरी में
फ़न-ए-सुख़न के माहिर अहबाब देखते हैं