Last modified on 6 जनवरी 2014, at 19:40

कन्हैया गाय चरावन जात / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:40, 6 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

कन्हैया गाय चरावन जात।
लाल काछिनी, कटि कल किंकिनि, पग नूपुर झननात॥
मोर-मुकुट सिर, कानन कुंडल, गल मुक्तामनि-माल।
बाजूबंद विचित्र, सुकंकन, तिलक सुसोभित भाल॥
पीत बसन दामिनि-दुति-निंदित, घूँघरवारे केस।
स्वर्न लकुटिया कमल लिये कर-कमलन्हि अतिहि सुबेस॥
धौरी, धूमरि, कारी, पीरी, सुंदर कबरी धेनु।
सखा सुबल-श्रीदाम-संग कटि राजत सींगा-बेनु॥