Last modified on 17 जनवरी 2014, at 02:26

स्याम तव मूरति हृदय / हनुमानप्रसाद पोद्दार

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 02:26, 17 जनवरी 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हनुमानप्रसाद पोद्दार |अनुवादक= |स...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

स्याम तव मूरति हृदय समानी।
अँग-‌अँग यापी रग-रग राची, रोम-रोम उरझानी॥
जित देखौं तित तू ही दीखत दृष्टि कहा बौरानी।
स्रवन सुनत नित ही बंसी-धुनि, देह रही लपटानी॥
स्याम-‌अंग-सुचि-सौरभ मीठी, नासा तेहि रति मानी।
जिया सरस मनोहर मधुमय, हरि-जूठन-रस-खानी॥
ऊधौ कहत सँदेस तिहारौ, हमहिं बनावत ग्यानी।
कहु थल जहाँ ग्यान कों राखैं, कहा मसखरी ठानी॥
निकसत नाहिं हृदय तें हमरे बैठ्यौ रहत लुकानी।
ऊधौ ! स्याम न छाँड़त हम कों, करत सदा मनमानी॥