भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पुरानी सदी की हूँ मैं इक कहानी / देवी नांगरानी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:25, 9 अप्रैल 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=देवी नांगरानी |अनुवादक= |संग्रह= }} {...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

पुरानी सदी की हूँ मैं इक कहानी
नई सोच की हूँ नई तर्जुमानी

वो अल्हड़-सी दुल्हन लगे मेरी आशा
जो शोख़ी से अंगड़ाइयाँ ले जवानी

फरेबों की साज़िश से अब तक घिरी है
रिहा जाने कब हो सके ज़िन्दगानी

तमन्ना उड़ी ख़ाक बनकर है जब-जब
तड़प ने वहीं है सदा खाक छानी

घरौंदे वहाँ नफरतों के बनेंगे
शुरू ज़ुल्म की हो जहाँ भी कहानी

कुचल डालो चाहे, मुझे मार डालो
रुकेगी न मेरे कलम की रवानी

ये औरत की 'देवी' भी क्या दास्तां है
कभी है वो सीता, कभी वो भवानी