Last modified on 13 मई 2014, at 22:56

चक्रान्त शिला – 26 / अज्ञेय

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:56, 13 मई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अज्ञेय |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} <poe...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

आँगन के पार द्वार खुले
द्वार के पार आँगन।
भवन के ओर-छोर
सभी मिले-उन्हीं में कहीं खो गया भवन।
कौन द्वारी कौन आगारी, न जाने,
पर द्वार के प्रतिहारी को
भीतर के देवता ने
किया बार-बार पा-लागन।