Last modified on 4 जुलाई 2014, at 14:25

औरत और इंसान / अंजू शर्मा

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:25, 4 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अंजू शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=कल्प...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

सोच के एक जरूरी मुकाम पर
अक्सर ये लगता है कि
क्यों न सोचा जाए
उन सभी संभावनाओं पर
जहाँ एक औरत और एक इंसान
बन जाएँ समानार्थी शब्द

एक औरत बने हुए ही
बहुत ही सहज, सुगम बल्कि है
एक इंसान बनना
बहुत से मूल अधिकार स्वतः ही
भर देते हैं व्यक्तित्व की झोली,
जबकि एक इंसान बने हुए ही
एक औरत बनने में
बहुत कुछ है जो पीछे छूट जाता है...