भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

गीले गीले जौ का पीसना री / हरियाणवी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:32, 13 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |भाषा=हरियाणवी |रचनाकार=अज्ञात |संग्रह=चक...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गीले गीले जौ का पीसना री
नीका पीसूं उड़ उड़ जाय, मोटा पीसूं कोई न खाय
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतना आटा मैं पीसा री जितना नदियां रेत
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतनी रोटी मैं पोयी री जितने पीपल पात री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
इतने चावल मैं कुट्टे री जितने समंदर मोतियां
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
रोटी रोटी बाट ली री रह गई रोटी एक री
छोटा देवर लाडला री वह भी ले गया खोस री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री
कड़छी कड़छी चावल बटा लिये री रह गई कड़छी एक री
छोटी नणदल लाडलो री वह भी ले गई खोस री
चौमासा सावन आ गया री, अरी मोरी मां री