भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्रांति / रचना त्यागी 'आभा'

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 16:34, 25 जुलाई 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रचना त्यागी 'आभा' |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

असहिष्णुता और आक्रोश की
अवैध सन्तान हैं
क्रांतियाँ
आक्रोश के वीर्य से जन्मी
असहिष्णुता के गर्भ में पली
उसके रक्तपान से पोषित!
क्रूर तानाशाहों की
वासनामयी गिद्ध दृष्टि से
बचा, छिपाकर
इन्हें सहेजा जाता है
युवा होने तक
परिपक्व होने तक!
फिर वे नहीं रुक पातीं
फूट पड़ती हैं
ज्वालामुखी सी!