भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

कहा करूँ मोरी आली / कांतिमोहन 'सोज़'

Kavita Kosh से
अनिल जनविजय (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:13, 22 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=कांतिमोहन 'सोज़' |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली!

ता-ता थैया करे पुरबैया
थिरकत डाली-डाली
करी बदरिया कारी कोयलिया
कुहुक रही मतवाली !
कहा करूँ मोरी आली ।।
घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली ।।

बाहर-बाहर सोर मचत है
भीतर-भीतर खाली
पपिहा ताने दादुर पूरे
गावत ताल-बेताली
कहा करूँ मोरी आली !

घिर-घिर आई बदरिया कारी
कहा करूँ मोरी आली ।।