भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

मोरे मन हरि-दरसन को चाव / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:16, 25 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

मोरे मन हरि दरसन को चाव।
जब सों सुनी स्याम की सुखमा पुनि-पुनि होत उम्हाव॥
कहा करांे कैसे मिलि हैं हरि, कीजै कहा उपाव।
लागी ललक न पलक लगत सखि! लखूँ दरस को दाँव॥1॥
हरि के हाथ हियो यह हार्यौ, बनै न बनै बनाव।
तकूँ न दूजी ओर भले ही प्रान रहें वा जाय॥2॥
और रूप न सुहात सखी री! नयनन पर्यौ सुभाव।
इनकी निज निधि हैं नँदनन्दन, भूले भाव-कुभाव॥3॥
जैसे हैं, हैं तो अपने ही, उनसों कहा दुराव।
जानत हैं जिय की वे सब कछु, कबहुँ देहिंगे दाँव॥4॥
दरस-दान दैहैं मनमोहन, हुइ है अधिक उम्हाव।
पुनि-पुनि दरस-परस करि-करि हिय बढ़िहै प्रीति प्रभाव॥5॥