भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

पिया बिनु कैसे प्रान रहें / स्वामी सनातनदेव

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 22:10, 26 नवम्बर 2014 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वामी सनातनदेव |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पन्ना बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

राग विहागरा, तीन ताल 16.9.1974

पिया बिनु कैसे प्रान रहें।
प्रीतम को दुःसह वियोग ये कैसे हाय! सहें॥
मेरे प्राननाथ मनमोहन मोसों विलग रहें।
उन बिनु और कहो को ऐसो अपनो जाहि कहें॥1॥
अपने विनु अवलम्ब और को जाकी आस गहें।
यासों निराधार ह्वै अब ये कबलाैं जियत रहें॥2॥
अटके प्रान प्रान-प्रीतम में, उनकी सरन गहें।
याहीसों अब लौं तनु में रह दुःसह विरह सहें॥3॥
अब तो होत न सहन विरह यह, पल-पल विकल रहें।
पंजरबद्ध कीरवत् परबस कासो पीर कहें॥4॥
आओ प्रान जुड़ाओ प्यारे! दिन-दिन दाव दहें।
दुसह भयो यह दास बिवस ह्वै तुम बिनु जीव जहंे॥5॥