Last modified on 23 जनवरी 2015, at 17:33

अरे मन चेतत काहे नाही / बुन्देली

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:33, 23 जनवरी 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKLokRachna |रचनाकार=अज्ञात }} {{KKLokGeetBhaashaSoochi |भाषा=बुन्देल...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

   ♦   रचनाकार: अज्ञात

अरे मन चेतत काहे नाहीं
काम क्रोध लोभ मोह में,
खोवत जन्म वृथा ही। अरे मन...
झूठो यह संसार समन सम,
उरझि रहौ ता माही। अरे मन...
रे मूरख सिया राम भजन बिन,
शुभ दिन बीते जाहीं। अरे मन...
राम नाम की सुध न लेत हो,
विष रस चाखन चाही। अरे मन...
अजहूं चेत रहौ मन मेरो,
फिर पीछे पछता ही। अरे मन...
कंचन कुंअरि थकत भई रसना,
बकत-बकत तो पाही। अरे मन...