Last modified on 9 जुलाई 2015, at 12:31

बूँद बनूँ झर जाऊँ / दिविक रमेश

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:31, 9 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार= |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatKavita}} {{KKCatBaalKavita}} <p...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

किससे सीखा प्यारी बूंदों
झरझर झर का गाना।
किससे सीखा प्यारी बूंदों
सब का मन हर्षाना।

अच्छा लगता होगा तुमको
बादल के घर रहना।
अच्छा लगता होगा तुमको
धरती पर आ जाना।

कभी-कभी मन करता मेरा
बूद बनूं झर जाऊं।
हर प्यासे को गले लगाकर
गीत मधुर सा गाऊं।