भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रात / सूर्यकुमार पांडेय

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:01, 15 जुलाई 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=सूर्यकुमार पांडेय |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

लगती बड़ी निराली रात,
कौवे जैसी काली रात।
दूध नहीं डाला जिसमें,
एक चाय की प्याली रात।
झींगुर साज बजाते हैं,
गाती जब कव्वाली रात।
फल की तरह लदे तारे,
है बरगद की डाली रात।
दीये जले जिसमें ढेरों,
पूजा वाली थाली रात।
सोने की पुड़िया रखती,
खेल-तमाशों वाली रात।