Last modified on 17 सितम्बर 2015, at 14:58

गुड़िया सोई है / प्रकाश मनु

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:58, 17 सितम्बर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रकाश मनु |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatLor...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

गुड़िया मेरी सोई है,
वह सपनों में खोई है।
आ जा चंदा प्यारे, आ,
थोड़ी मधुर चांदनी ला।
आओ तारो, आओ ना,
थोड़ी झिलमिल लाओ ना।
आओ परियो, आ जाओ,
हंसी सुहानी दे जाओ।
आ जा नदिया, आ जा ना,
मीठी कल-कल दे जा ना।
ज्यादा नहीं मचाओ शोर,
एक पंख दे जाओ मोर।
जब जागेगी मेरी गुड़िया,
तब गाएगी मेरी गुड़िया।
मैं दुनिया की राजदुलारी,
मुझमें है ये निधियां सारी।
नाचेगी, फिर गाएगी वह,
कितना कुछ कह जाएगी वह।