भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
यह जीवन है बाँसुरी / त्रिलोक सिंह ठकुरेला
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 21:22, 6 अक्टूबर 2015 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=त्रिलोक सिंह ठकुरेला |अनुवादक= |स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
यह जीवन है बाँसुरी, खाली खली मीत।
श्रम से इसे संवारिये, बजे मधुर संगीत॥
बजे मधुर संगीत, ख़ुशी से सबको भर दे।
थिरकेँ सब के पाँव, हृदय को झंकृत कर दे।
'ठकुरेला' कविराय, महकने लगता तन मन।
श्रम के खिलें प्रसून, मुस्कराता यह जीवन॥