भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

रो दे तो सावन इठलाये / विमल राजस्थानी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:50, 19 फ़रवरी 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विमल राजस्थानी |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

गा दे तो बिछ जाय बहारें
रो दे तो सावन इठलाये
क्या कह दूँ अपनी वाणी से
बोलो यह रोये या गाये

रोना-गाना चीज बड़ी है
दोनों पर जिन्दगी खड़ी है
गाओ बरसें फूल, सिसकने-
पर मोती की लगी झड़ी है

दरस-परस फूलों का सुन्दर
मोती का झर जाना सुखकर
शोभे एक गले में तो दूसरा-
गाल पर शोभा पाये

-17.8.1976