भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

टूट कें काँच की रकाबी से / नवीन सी. चतुर्वेदी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 11:26, 1 मई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=नवीन सी. चतुर्वेदी |अनुवादक= |संग्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

टूट कें काँच की रकाबी से।
हम बिखर ही गए सराबी से॥

नेह के बिन सनेह की बतियाँ!
ये दरस तौ हैं बस नवाबी से॥

हक्क तजबे कों नेंकु राजी नाँय।
गम के तेवर हैं इनकिलाबी से॥

बैद, कोऊ तौ औसधी बतलाउ।
घाव, गहराए हैं खराबी से॥

राख हियरे में खाक अँखियन में।
अब कपोल'उ कहाँ गुलाबी से॥

प्रश्न बन कें उभर न पाये हम।
बस्स, बन-बन, बने - जवाबी से॥

हमरे अँचरा में आए हैं इलजाम।
बिन परिश्रम की कामयाबी से॥

ब्रज-गजल के प्रयास अपने लिएँ।
सच कहें तौ हैं पेचताबी से॥

बस्स बदनौ<ref>बोलना</ref> है, कच्छ करनों नाँय।
हौ 'नवीन' आप हू किताबी से॥

शब्दार्थ
<references/>