भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

ख़ूब दिलकश जहान होता है / शम्भुनाथ तिवारी

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 23:51, 3 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शम्भुनाथ तिवारी |अनुवादक= |संग्रह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

ख़ूब दिलकश जहान होता है
वक़्त जब मेह्रबान होता है

सुबह से शाम तक गुज़रजाना
रोज़ इक इम्तिहान होता है

आह दिल में मिठास होंठों पर
घर अगर मे’हमान होता है

गूँजती हो जहा पे किलकारी
वह मकाँ ही मकान होता है

आँधियाँ ही मिटा गईं पल में
रेत का क्या निशान होता है

सिर्फ़ रोटी में एक मुफ़लिस का
बस मुक़म्मल जहान होता है

ज़िंदगी के उदास लम्हों में
आदमी बेजुबान होता है

हौसला देखिए परिंदे में
हर घड़ी ख़तरे-जान होता है

देखना उस गरीब-बेवा को
अगर बेटा जवान होता है