Last modified on 23 जुलाई 2016, at 00:12

हाव उदाहरण / रसलीन

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:12, 23 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रसलीन |अनुवादक= |संग्रह=फुटकल कवि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

1.

नाह के सैन निहारि प्रिया मिस काज को ठान नहीं ढिग जाती।
देखि चरित्र बिचित्र तिया को उठे कर स्याम बिलोकन ताती।
चाहत लोगन दीठि बचाय करै छल सों गहि खेल सुहाती।
ज्यों ज्यों बसाय नहीं कछु लाल के त्यों त्यों फिरै घर में मुसुकाती॥80॥

2.

नाँह के सैन निहारि प्रिया सुखभौन की ओर नहीं नियराती।
घात न लागत लोगन के ढिग कैसे करै पिय केलि सुहाती।
एक तो पीतम को बहरावइ एती पै बात कही नहीं जाती।
ज्यों ज्यों बसाय नहीं कछु लाल के त्यों त्यों फिरै घर में मुसुकाती॥81॥