भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
है प्यारो निज नाम सहारो / संत जूड़ीराम
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:11, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
है प्यारो निज नाम सहारो।
व्याप रहो सब एक ठौर सो शक्त अमोघ लोक उजयारो।
कोई कहे अगुन सगुन कोई भाखत खंड विरमंड अंड विस्तारो।
निपत महेश शेश वर शारद निगम नेत कर वेद पुकारो।
भक्त अखंड नाम पर पूरन जूड़ीराम चित चेत निहारो।