Last modified on 29 जुलाई 2016, at 00:29

है घर अगम सुगम गुरु गायो / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 00:29, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

है घर अगम सुगम गुरु गायो।
एक अखंड नाम पर पूरन चार वेद को भेद लखायो।
अगुन अनूप सगुन की लीला दो के बीच एक ठहरायो।
सुरत अडोल शब्द मत पैठी अमर लोक के हंस मिलायो।
ज्यौं रवि उदय तिमिर सब नासत ग्यान उदय सब मर्म नसायो।
ठाकुरदास मिले गुरु पूरे जूड़ीराम परम पद पायो।