Last modified on 29 जुलाई 2016, at 01:02

ऐसी निज नाम हर्ष हिय हेरो / संत जूड़ीराम

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 01:02, 29 जुलाई 2016 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=संत जूड़ीराम |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KK...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

ऐसी निज नाम हर्ष हिय हेरो।
रत मत रहत काज अपने को गहन ज्ञान कर चेत सबेरो।
कलीकाल जम जाल बंदु बहुनि में छूट रहो तस काल घनेरो।
ज्यौं रिव किरन तिमिर सब नासत बसत ज्ञान उर मिटत अंधेरो।
जगमगात नाम परिपूरन आद अंत लग स्वारथ तेरो।
जूड़ीराम सरन सतगुरु के दियो लखाय नाम मग मेरो।