भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

क्यों ये अंतिम पत्र लिखा / प्रमोद तिवारी

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:59, 23 जनवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=प्रमोद तिवारी |अनुवादक= |संग्रह=म...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

यह मत पूछो मैंने तुमको
क्यों ये अंतिम पत्र लिखा
बहती हुई नदी के जल में
जलता हुआ पहाड़ दिखा

खत को पढ़ना
पढ़कर सहना
सहकर साथ सुला लेना
कभी स्वप्न में
अगर अकेले होना
हमें बुला लेना
हम बतलाएंगे क्यों कांपी
अनायास ही दीप शिखा

चर्चाओं में
जब न कटेंगे
दिन स्मृतियों में होंगे
अपने बीते पल
सारी दुनिया की
कृतियों में होंगे
सीमाओं को लांघ गया तो
समझो कौड़ी मोल बिका