भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

डग-डग डंगाडोली / रमेश तैलंग

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:35, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

एक हमारी टोली!
हाँ जी, एक हमारी टोली।

इस टोली में शामिल होना
है तो उमर घटाओ।
और हमारे ही जैसे
बिलकुल बच्चे बन जाओ।
सीधी-सच्ची बात करो
न कोई टालमटोली।
एक हमारी टोली!
हाँ जी, एक हमारी टोली।

इस टोली में शामिल होने
की कुछ फीस नहीं है।
आ जाए वह जिसके मन में
कोई रीस नहीं है।
खेल सके जो साथ हमारे
डग-डग डंगाडोली।

एक हमारी टोली!
हाँ जी, एक हमारी टोली।