Last modified on 15 फ़रवरी 2017, at 17:48

घड़ी री घड़ी! / रमेश तैलंग

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 17:48, 15 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=रमेश तैलंग |अनुवादक= |संग्रह=मेरे...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

घड़ी री घड़ी!
नींद से न जगा।
ट्रिन-ट्रिन कर चुकी बहुत,
अब चुप लगा।

छुट्टी का दिन है
स्कूल नहीं जाना,
छोड़ कभी तो
रोज-रोज ये सताना,
सुबह-सुबह करती
क्यों किरकिरा मजा?

पूरे दिन टिक-टिक
टिक-टिक-टिक करती,
पलभर भी क्या तेरी
आँख नहीं लगती?
खाती है तू ऐसी
कौन-सी दवा?
सोने की दुश्मन!
मुझको ये बता।