भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

बरस बरस सरके / शिवबहादुर सिंह भदौरिया

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

छप्पर हुआ-
पुराना,
घुने बाँस करके।
नन्हें सिर
पहाड़ रख रख कर
बरस-
बरस सरके।

काटी गयीं
बहुत बरसातें,
रिसती और टपकती-
छत के तले
हटाते खाट
रात भर-
इधर-उधर
करके।