भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
अरे क्या करें / शिवबहादुर सिंह भदौरिया
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:25, 17 फ़रवरी 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=शिवबहादुर सिंह भदौरिया |अनुवादक=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
अरे क्या करें?
लोना लगी हुई दीवारें
सेरों माटी झरें।
कोई नहीं हटाना चाहे
जगह जगह-
मकड़ी के जाले,
रोशनदान, खिड़कियाँ
सारी, बन्द द्वार-
अँधियारा पाले;
कहाँ कहाँ हम
अलख जगायें
कहाँ कहाँ अब-
दीप धरें।