भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

आई लव यू, हनी / विनोद शर्मा

Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:00, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

झूठ सुनने के इतने आदी हो चुके हैं कान
कि सच सुनते ही खड़े हो जाते हैं
और आगाह कर देते हैं दिल को
देकर यह संदेश-
कि दाल में जरूर कुछ काला है

यदि आपको मेरी बात पर यकीन न हो
तो उस अधेड़ औरत का चेहरा पढ़ें
जिसके कानों में अभी-अभी उसके पति ने
फुसफुसा कर कहा हो-
”आई लव यू हनी!“