Last modified on 15 मार्च 2017, at 14:06

ईश्वर का जन्म / विनोद शर्मा

Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 14:06, 15 मार्च 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=विनोद शर्मा |अनुवादक= |संग्रह=शब्...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

जिस क्षण जागा
मुझमें
तुझमें
हम सब में-
यह अहसास
कि हम मनुष्य हैं:
निरंतर घूमते हुए समय के पहिए
की गति के नियमों से संचालित
परिवर्तनशील सृष्टि के नश्वर प्राणी

हम नहीं
सर्वव्यापी
सर्वज्ञ
और सर्वशक्तिमान,
कोई और है

उसी क्षण
ईश्वर का जन्म हुआ।