भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
ज़िन्दगी इस तरह से बिता दीजिये / हरकीरत हीर
Kavita Kosh से
Lalit Kumar (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:46, 10 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=हरकीरत हीर |अनुवादक= |संग्रह= }} {{KKCatGha...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
ज़िन्दगी इस तरह से बिता दीजिये
फूल बंज़र ज़मीं में खिला दीजिये
ज़िन्दगी तो मिली चार दिन की हमें
खुद हँसे ग़ैर को भी हँसा दीजिये
जिस धरा ने हमें ज़िन्दगी की अता
अब लगा पेड़ कर्जा चुका दीजिये
जिसके दम पर है क़ायम ज़मीं आसमां
उस ख़ुदा को नहीं यूँ भुला दीजिये
बाद माँ के झुको तो ख़ुदा के झुको
सबके आगे न सर यूँ झुका दीजिये
हीर कीमत भी समझा करो आप ही
हर किसी पे न ख़ुद को लुटा दीजिये