Last modified on 22 अप्रैल 2017, at 15:54

प्रभाकर / बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा ‘बिन्दु’

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 15:54, 22 अप्रैल 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=बिन्देश्वर प्रसाद शर्मा 'बिन्दु'...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

हे सृजन आलोक रेख प्रभाकर
जाज्वल्यमान कर सरसिज कर अंबर
अपने शर से पुलकित कर दे
हे रूपहली नयनाभिराम पटंबर।
निशा गई छोड तिमिर को
आ गई कांतिमय किरण
छोड़ ओस स्मृत चिन्ह व्योम
बिखराकर है चली गई सोम।
खग ध्वनी से अंबर गूॅजी
शयित निन्द्रा हो गई भंग
हो गई हरीतिमा सोनजूही
स्वरर्णिम रह गई है दंग।
हे प्राची दिगन्त के रवि
निरत निदेश कर्णाधार
तू ही परित्राण औ चिरमहान
तू ही अमात्य और सत्य प्राण।