Last modified on 26 अगस्त 2017, at 13:53

शोर का यह शहर / स्वाति मेलकानी

Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 13:53, 26 अगस्त 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=स्वाति मेलकानी |अनुवादक= |संग्रह= }...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)

एकान्त में
चीन्हे गये वे दृश्य
अब तक जी रहे हैं।
लौट फिर
एक बार उनको देखना है।
आँख पर
कानों के पर्दे पड़ गये हैं
और पैरों में कोई हरकत नहीं है
शोर का यह शहर तब भी रोकता था
शोर का यह शहर अब भी रोकता है।