भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए
लड़-लड़कर / अमित कुमार मल्ल
Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 12:24, 12 दिसम्बर 2017 का अवतरण ('{{KKGlobal}} {{KKRachna |रचनाकार=अमित कुमार मल्ल |अनुवादक= |संग्रह=...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
लड़ो
लड़कर जीतने के लिए
जीत
न हो
लड़ो
जमकर लड़ने के लिए
साँस न दे
साथ अंत तक
लड़ो
लड़ने की शुरुआत के लिए
प्रारम्भ न
हो तो भी
लड़ो
लड़ाई के विश्वास के लिए
विश्वास बन जाए
पिघलती बर्फ
लड़ो
लड़ाई के सपने के लिए