भारत की संस्कृति के लिए... भाषा की उन्नति के लिए... साहित्य के प्रसार के लिए

अच्छा लगता है / सुनीता जैन

Kavita Kosh से
Sharda suman (चर्चा | योगदान) द्वारा परिवर्तित 19:04, 16 अप्रैल 2018 का अवतरण

(अंतर) ← पुराना अवतरण | वर्तमान अवतरण (अंतर) | नया अवतरण → (अंतर)
यहाँ जाएँ: भ्रमण, खोज

हिन्दी शब्दों के अर्थ उपलब्ध हैं। शब्द पर डबल क्लिक करें। अन्य शब्दों पर कार्य जारी है।

अच्छा लगता है
आँखों को बंद रखना।
जो दिखता है
बंद आँखों को,
तुमको क्या दिखता है?
झरने,
झील
पहाड़ी,
देवदार कद्दावर
नीर, धीर, नद, नदिया
खड़े कगार पर
सागर?
बचपन के
वे देव
वृक्ष-वृक्ष,
परछाईं में दानव?
और अचानक
डूब गया जो
माथे पर उगता
सूरज?